{"_id":"587942b34f1c1b5724ba8284","slug":"cold-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का कहर... कांपा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का कहर... कांपा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
Winter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाड़े की पहली बारिश और पहाड़ों में जमकर बर्फबारी के बाद आसमान साफ होने के बाद पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। रात का तापमान एकाएक गिर गया है। बारिश के दौरान रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शुक्रवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फीली हवाओं के चलते अच्छी धूप के बावजूद दिन का तापमान (20.2 डिग्री) भी अपेक्षाकृत कम रहा। रात और दिन के तापमान में लगभग 16 डिग्री के फर्क ने लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
मौसम का बदला मिजाज तीसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। बर्फीली हवाओं ने जमकर सितम ढाया। इससे तापमान में गिरावट आई है। सर्दी और बढ़ गई है। गलन के साथ ठिठुरन बढ़ने से लोगों के काम काज करने की क्षमता प्रभावित हुई है। मानों जिंदगी की रफ्तार ठहर सी गई है। शाम ढलते ही फिर सर्दी के तेवर तल्ख हो गए।