{"_id":"68016f15904b68aee80af9cf","slug":"coaching-director-molested-a-student-and-fled-from-the-spot-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-624425-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोचिंग संचालक ने छात्रा से की छेड़खानी, माैके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोचिंग संचालक ने छात्रा से की छेड़खानी, माैके से भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी कोचिंग संचालक शुभम ठाकुर ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कोचिंग संचालक और दो शिक्षक भाग गए।
बिलारी के मोहल्ला झंडा चौक निवासी शुभम ठाकुर नगर में ही मोहल्ला साहू कुंज में किराये पर एक मकान लेकर कोचिंग सेंटर चलाता है। मकान के भूतल पर लाइब्रेरी और ऊपरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर है। कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 21 वर्षीय युवती चार माह से कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर छात्रा ने पुलिस को फोन कर बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक शुभम ठाकुर ने उसके साथ छेड़खानी की है। सूचना मिलते ही एएसपी सोनाली मिश्रा और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा कोचिंग सेंटर पहुंच गए। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शुभम ठाकुर और दोनों शिक्षक कोचिंग सेंटर छोड़कर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे क्लासरूम में शुभम ठाकुर ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान मारने और कोचिंग से निकालने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे और जातिसूचक शब्द लिखकर उसे अपमानित भी किया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं की मांग पर कोचिंग सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान छात्रा ने अपने पिता को भी बुला लिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।