{"_id":"68016461fde5facac10541de","slug":"coaching-center-director-molested-a-student-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-107456-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोचिंग सेंटर संचालक ने की छात्रा से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोचिंग सेंटर संचालक ने की छात्रा से छेड़खानी
Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर आई छात्रा से सेंटर संचालक ने अश्लील हरकतें कीं। छात्रों ने मौके मिलते ही सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। एएसपी और थाना प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान जांच के उददेश्य से कोचिंग सेंटर के क्लासरूम को सील कर दिया गया। शाम को सेंटर संचालक के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्टेशन रोड से एक मैरिज हॉल को जाने वाले रास्ते पर कोचिंग संचालक ने एक मकान किराए पर लेकर काफी समय पहले कोचिंग सेंटर शुरू किया है। मकान के नीचे के हिस्से में लाइब्रेरी और ऊपर के हिस्से में कोचिंग क्लास का संचालन होता है। बृहस्पतिवार दोपहर कोचिंग सेंटर आने वाली छात्रा ने अचानक फोन करके पुलिस को बुला लिया। एएसपी सोनाली मिश्रा और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा तत्काल कोचिंग सेंटर पहुंच गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सेंटर संचालक और उसके दोनों साथी शिक्षक सेंटर छोड़कर भाग गए।
एएसपी और थाना प्रभारी ने फोन करने वाली छात्रा से घटनाक्रम संबंधी पूरी जानकारी ली। छात्रा के समर्थन और कोचिंग सेंटर संचालक के विरोध में सेंटर पर आने वाले अन्य छात्र छात्राओं ने भी एएसपी को जरूरी जानकारियां दीं। छात्रों की मांग पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर के ऊपर वाले क्लास रूम को सील कर दिया। पुलिस जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर नागरिकों की भीड़ लग गई। इस दौरान छात्र ने अपने पिता को भी कोचिंग सेंटर पर बुला लिया और बाद में पिता के साथ थाने पहुंचकर कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना कुंदरकी के एक गांव निवासी छात्रा की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि वह पिछले चार माह से गुरुकुल कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में कोचिंग ले रही है।छात्रा ने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल की सुबह 11 बजे जब वह अपनी क्लास में थी तब कोचिंग सेंटर संचालक शुभम ठाकुर ने उसके साथ गलत हरकतें कीं। संचालक ने उसके पैरों को अपने पैरों से गलत तरीके छुआ जिसकी वीडियो भी उसके पास मौजूद है। छात्रा के अनुसार सेंटर संचालक ने उसके मोबाइल पर व्हाटसएप के जरिए अश्लील मैसेज भेजे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।
पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक शुभम ठाकुर निवासी नगर बिलारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 352 तथा अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम की तीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार शाम जब तक रिपोर्ट दर्ज होकर पीड़ित छात्रा को उसकी कॉपी मिली तब तक अनेक साथी छात्र छात्राएं कोतवाली के आसपास ही मौजूद रहे। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपी अभी फरार है।