फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi will join the marriage of two and a half thousand daughters

ढाई हजार बेटियों के विवाह में शामिल होंगे सीएम योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will join the marriage of two and a half thousand daughters
मुरादाबाद। 15 फरवरी को ढाई हजार श्रमिकों की बेटियों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। प्रशासन तथा पार्टी विधायकों को इसकी सूचना सीएम कार्यालय से दे दी गई है। इस सूचना के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने न केवल इस कार्यक्रम की रूपरेखा को परखा बल्कि अन्य विभागों, योजनाओं की भी देर रात तक समीक्षा की।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से मंडल के चारों जिलों के श्रमिकों की 25 सौ बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन 15 फरवरी को सर्किट हाउस के पीछे स्थित मैदान में कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियों जोरों से हो रही हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। श्रम विभाग की उपायुक्त वंदना भी तैयारी को लेकर लगातार सक्रिय हैं। अब इस आयोजन में मुख्यमंत्री के आने की भनक लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मचा है। तैयारियों में तेजी नजर आने लगी है। डीएम ने देर रात तक सुमंगला योजना, स्वामित्व, वरासत योजना आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, कहीं मुख्यमंत्री आ न जाएं
जिला अस्पताल का हाल बेहाल है। यहां पर सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। कहने को तो सरकारी अस्पताल है, लेकिन डॉक्टर मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखते हैं। वहीं वार्ड स्टाफ, बेड और दवाएं दिलाने के नाम पर मरीजों से पैसा ऐंठता है। ऐसे में सस्ते और बेहतर इलाज को लेकर आने वाले मरीज निराश होते हैं। यदि मुख्यमंत्री ने यहां का निरीक्षण कर लिया तो अनेक शिकायतें उठ सकती हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी को श्रम विभाग की ओर से कराए जा रहे 2500 बेटियों के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इस बाबत मौखिक सूचना हमें दे गई है। उनका लिखित कार्यक्रम अभी नहीं आया है। हालांकि हम इसकी तैयारियां कर रहे हैं। इसको लेकर अलग से अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास योजना पर चर्चा की जाएगी। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।

मौखिक सूचना मिली है: रितेश
मुझे भी सीएम कार्यालय से सीएम के 15 फरवरी को आने की सूचना मिली है। वह बेटियों के शादी समारोह में शिरकत करेेंगे। हालांकि अभी इसका लिखित प्रोग्राम नहीं आया है। - रितेश गुप्ता, शहर विधायक भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed