{"_id":"5a7623cc4f1c1ba1268b8343","slug":"cm-yogi-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की देरी से आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की देरी से आए सीएम
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को एक घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंचे। उनके लिए भदासना हवाई पट्टी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शनिवार सुबह 11 बजे प्लेन से मूंढापांडे हवाई पट्ठी पर पहुंचना था, वह करीब एक घंटे की देरी से आए। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन सीओ, दस एसएचओ व एसओ, 30 दरोगा, सौ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। मूंढापांडे में ही रामपुर की पुलिस मौजूद रही।
यहां से कार में बैठकर मुख्यमंत्री रामपुर पहुंचे। रामपुर के गांधी मैदान में सीएम का कार्यक्रम था। रामपुर में भी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक , दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 50 दरोगा और ढाई सौ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहां से सीएम तय समय पर ही वापस आ गए और राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। हवाईपट्टी पर सीएम की अगवानी कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने की।