फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi Adityanath avoided directly playing Hindu card but kept attacking On SP

UP: 'हिंदू कार्ड से परहेज...भाषण में ईद, क्रिसमस का जिक्र'; सीएम योगी ने दिया सबका साथ-सबका विकास का संदेश

Sat, 09 Nov 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान मो. सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मो. सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

मुरादाबाद में सीएम योगी ने मतदान की तिथि 13 से 20 नवंबर करने पर निर्वाचन आयोग का आभार जताया। इसके बाद कार्तिक मेले के जरिये सपा पर निशाना साधना शुरू किया। जो पुलिस भर्ती, विकास की योजनाएं, बहन बेटियों की सुरक्षा, त्योहार तक चला।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath avoided directly playing Hindu card but kept attacking On SP
CM yogi moradabad rally - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में कुंदरकी सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने भदासना पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बदले-बदले नजर आए। योगी ने सीधे तौर पर हिंदू कार्ड से परहेज किया, लेकिन सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ईद, क्रिसमस का जिक्र करने के साथ उपलब्धियां गिनाकर सबका साथ, सबका विकास का संदेश देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता और गंगा मइया से की। उन्होंने मतदान की तिथि 13 से 20 नवंबर करने पर निर्वाचन आयोग का आभार जताया। इसके बाद कार्तिक मेले के जरिये सपा पर निशाना साधना शुरू किया। जो पुलिस भर्ती, विकास की योजनाएं, बहन बेटियों की सुरक्षा, त्योहार तक चला। उनके हर संबोधन की अगली लाइन सपा से जुड़ती रही। 
विज्ञापन


सीएम ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरियों से लेकर मकान, गैस सिलिंडर, राशन और आयुष्मान कार्ड का जिक्र किया। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत देशभर में विकास कार्य किए गए हैं। सीएम ने करीब आधे घंटे तक सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 से पहले ठप पड़ गया था पीतल उद्योग
मुख्यमंत्री मुरादाबाद के पीतल उद्योग का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह उद्योग ठप था, लेकिन अब कारोबार बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद का ब्रास उद्योग प्रदेश की शान है, जिसका सामान अब विदेशों में भी जाता है।

गंगा स्नान की छुट्टी पर सपा को परेशानी 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ईद का चांद न दिखे तो अगले दिन छुट्टी होती है। गंगा स्नान के मद्देनजर मतदान की तारीख बदलने पर सपा को परेशानी हो रही है। अगर ईद का चांद दो नवंबर को नहीं दिखा तो हम लोग तीन नवंबर को छुट्टी करते हैं। क्रिसमस की छुट्टी क्रिश्चयन की मान्यता के हिसाब से होती है। यूपी होली, दिवाली हर्षोल्लास से मनाई जाएगी तो ईद और क्रिसमस में भी विघ्न पैदा नहीं होगा, लेकिन ताली दोनों हाथों से बजती है। इसलिए नो कर्फ्यू नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा।

इसी माह निकलेगी 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती
सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष में सात लाख नाैजवानों को नाैकरी दी गई है। इसी महीने के अंत में 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती निकालने वाले हैं। मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत के नाैवजान जब पुलिस में भर्ती होंगे तब सपाइयोें के चेहरे पीले पड़ जाएंगे, क्योंकि पहले भर्ती निकलती थी तो उसमें सैफई की सूची होती थी। अब ऐसा नहीं है। अब बिना भेदभाव और मेरिट के आधार पर नाैकरी दी जा रही है। अगर कोई नाैकरी में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। पुलिस भर्ती में 20 फीसदी बेटियों को जगह दी जाएगी। इसके बाद सपा के गुंडे जब बेटियों से छेड़खानी करेंगे तो बेटियां लात-घूंसों और जूतों से जवाब देंगी।
 

राशन की कालाबाजारी करते हैं सपाई : बासित 
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ही कुंदरकी का भला करेंगे। सपा की स्थिति से आम जनता वाकिफ है। आरोप लगाया कि सपा के कुछ नेता क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी करते हैं। भदासना में आयोजित जनसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने कहा कि कुंदरकी में हर वर्ग के लोग भाजपा प्रत्याशी के लोग चाहते हैं। इसका एक अहम कारण यह है कि प्रत्याशी रामवीर सिंह जो कहते हैं, उसे पूरा कर दम लेते हैं। वहीं सपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको उसने ठगा नहीं।
 

मुख्यमंत्री ने माला हटवाई, गदा पकड़ी
मुख्यमंत्री योगी के मंच पर आने के बाद संचालक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने स्वागत कार्यक्रम कराना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए माला पहनकर फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। सभी लोक सकते में आ गए। इसके बाद प्रत्याशी रामवीर सिंह ने गदा भेंट की तो मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार कर लिया। इस बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रतनपुर कला के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह जाटव ने मुख्यमंत्री को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की तो उसे भी सीएम ने मुस्कुराते हुए ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed