फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM dedicates projects worth Rs 401 crore

Moradabad News: सीएम ने दी 401 करोड़ की परियोजनाओं की साैगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
CM dedicates projects worth Rs 401 crore
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिमोट के माध्यम से जिले में 401 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 205 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 196 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान 175 करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में वृहद रोजगार एवं ऋण वितरण मेले विद्या भूषण को 30 लाख, एआरवी होम डीकोर को 1.75 करोड़, हितेश रावत को 14.25 लाख, रोमशी गुप्ता, शीलू गुप्ता को 36 लाख, अनुबाला को 50 लाख समेत कुल मिलाकर 175 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 292 परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इनमें स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रिक आपूर्ति की 89 करोड़, नगर निगम द्वारा निर्मित 12 करोड़ की सड़क, समाज कल्याण की तरफ से भवनों के निर्माण की 11 करोड़ की परियोजना, एमडीए के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के अलावा जल निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग की सड़कें, जिला पंचायत के अमृत सरोवरों सहित 205 करोड़ की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। इसके अलावा शासन की तरफ से मंजूर लोक निर्माण विभाग, जल निगम की सड़कों सहित कुल 196 करोड़ की 125 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed