फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clouds after easterly wind, 4.8 mm rain

Moradabad News: पुरवाई हवा के बाद बरसे बादल, 4.8 मिमी बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Clouds after easterly wind, 4.8 mm rain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पछुआ हवा के बाद रविवार को बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को भी बादल छा सकते हैं।
फरवरी के शुरु होने के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। दो दिन चटख धूप निकलने से तापमान सामान्य हो गया था। शनिवार शाम से फिर मौसम में बदलाव हुआ और घने बादल छा गए। इससे रविवार सुबह बारिश हुई और ठिठुरन बढ़ गई है। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। शाम को फिर घने बादल छा गए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह वातावरण में नमी 91 फीसदी और शाम को नमी 88 फीसदी रही। सुबह बारिश 2.4 मिलीमीटर और शाम को बारिश .4 मिलीमीटर रही। हव पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को धूप निकलने का अनुमान है। इससे गलन के स्तर में कमी आएगी। 15 फरवरी के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed