फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Class 11 student committed suicide by hanging himself

Moradabad News: कक्षा 11 के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student committed suicide by hanging himself
मंडी धनौरा। नगर के एक स्कूल में कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाले छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र को फंदे पर लटका देख कर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोर नगर के एक काॅन्वेंट स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। रोजाना की तरह वह मंगलवार दोपहर वह अपने कमरे मेें था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर घर पर मौजूद मां ने उसे पुकारा। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर मां ने भीतर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। छात्र फंदे पर झूल रहा था। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने छात्र को नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। परिजनों को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि उनके बेटे ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम कैसे उठा लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पिता ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed