फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   clash on hair cutting of swiper

सफाई कर्मचारी के बाल काटने से मना करने पर फैला रोष, पुलिस से कार्यवाही की मांग को दी तहरीर,जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
clash on hair cutting of swiper
पाकबड़ा। नगर पंचायत में तैनात एक सफाई कर्मचारी के एक सैलून संचालक ने बाल काटने से मना कर दिया जिससे लोगों में रोष फैल गया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि मान मनोव्वल के बाद बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

पाकबड़ा में तैनात कुंदरकी निवासी एक सफाई कर्मी काम समाप्ति के बाद शनिवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ बाल कटवाने बाजार स्थित एक हेयर सैलून पर गया था। दुकानदार ने उसके कटिंग और शेव करने से इंकार दिया। सफाई कर्मी का आरोप है कि दुकानदार खाली बैठा था। फिर भी उसने बाल काटने और शेव करने से इंकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज का होने के कारण सैलून संचालक ने ऐसा नहीं किया। इससे रोष खड़ा हो गया। वाल्मीकि समाज के लोग इकट्ठा हो गये और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने मामले की तहरीर ले ली और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed