फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Claim sought by showing business worth crores without any purchase or sale

Moradabad News: बिना खरीद फरोख्त करोड़ों का कारोबार दिखाकर मांगा क्लेम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Claim sought by showing business worth crores without any purchase or sale
मुरादाबाद। फर्जी फर्म बनाकर बिना खरीद फरोख्त करोड़ों का कारोबार दिखाकर जालसाजों ने आईटीसी क्लेम कर दिया। राज्यकर विभाग की टीम की जांच पड़ताल में सामने आया है कि फर्म ने 4.73 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी भी की है। इस मामले में कटघर थाने में फर्म स्वामी नत्थू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राज्य कर (जीएसटी) खंड-एक के उपायुक्त श्रीपति तिवारी ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के गतौरा सुल्तानपुर निवासी नत्थू ने सात अक्तूबर 2019 को नमन इंटरप्राइजेज नाम से फर्म का पंजीकरण कराने के बाद जीएसटी नंबर लिया था। नत्थू ने अपनी फर्म का पता कटघर क्षेत्र के प्रभात मार्केट गोविंद नगर रोड ब्लॉक सी दर्शाया था। जिसमें हैंडीक्रॉफ्ट्स का निर्माण कर बिक्री का शपथपत्र दिया गया था।
विज्ञापन

फर्म ने अक्तूबर 2019 से मार्च 2020 तक छह करोड़ 13 हजार 55 रुपये का कारोबार किया था। जिस पर एक करोड़ 7 लाख 30 हजार 40 रुपये जीएसटी बनता है लेकिन फर्म मालिक नत्थू ने जीएसटी के रूप में एक भी रुपये जमा नहीं किया। राज्यकर विभाग की ओर से 15 सितंबर 2021 को फिर से नोटिस जारी किया गया लेकिन फर्म मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद राज्यकर विभाग की ओर से 21 दिसंबर 2021 को फर्म मालिक से टैक्ट और अर्थदंड के रूप में दो करोड़ 16 लाख 15 हजार 420 रुपये जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके फर्म स्वामी ने कोई रकम जमा नहीं की। आरोपी फर्म स्वामी नत्थू ने कारोबार दिखाकर एक करोड़ 4 लाख 88 हजार 17 रुपये की इनपुट टैक्स क्रडिट(आईटीसी) क्लेम किया। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक के कारोबार के लिए जीएसटी अधिनियम के तहत नत्थू को 15 सितंबर 2021 को नोटिस जारी किया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं आया। फिर जीएसटी विभाग ने जीएसटी और अर्थदंड के रूप में सात करोड़ 30 लाख 24 हजार 76 रुपये का जुर्माना लगाया।
आरोपी की ओर से दाखिल रिटर्न की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विभाग ने एक जनवरी 2021 को फर्म का पंजीकरण निरस्त कर दिया था। आरोप है कि फर्म मालिक नत्थू पर जीएसटी और अर्थदंड समेत नौ करोड़ 46 लाख 39 हजार 496 रुपये बकाया है है। आरोप है कि नत्थू ने जीएसटी चोरी के मकसद से ही बिना खरीद-बिक्री किए कारोबार दर्शाया था।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फर्म नमन इंटरप्राइजेज के मालिक नत्थू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसआईटी पहले से 12 मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed