{"_id":"6a31afda2318d8e6570b8c50","slug":"city-residents-grapple-with-power-cuts-and-low-voltage-in-various-areas-commotion-at-the-power-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-927208-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कहीं कटौती तो कहीं लो वोल्टेज से जूझे शहरवासी, बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कहीं कटौती तो कहीं लो वोल्टेज से जूझे शहरवासी, बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग बेहाल रहे। हालत यह रही कि पीतलनगरी क्षेत्र के लोगों का सब्र जवाब दे गया और रात में उन्होंने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा कर दिया। विरोध और नारेबाजी के बाद ही विभागीय टीम मौके पर मरम्मत के लिए पहुंची।
शहर के लाइनपार, पुराना शहर और पीतलनगरी क्षेत्र में दिनभर बिजली व्यवस्था चरमराई रही। मंडी समिति, एकता कॉलोनी, बुद्धि विहार, रामेश्वर कॉलोनी, सरोवर नगर, कटघर, गलशहीद और सीतापुरी समेत कई इलाकों में फाल्ट के कारण बार-बार बिजली गुल होती रही। लोगों को तीन से चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच घरों में रहना मुश्किल हो गया।
सबसे ज्यादा परेशानी पीतलनगरी बिजलीघर से जुड़े इलाकों में देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा। कम वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। कई लोगों ने बिजली उपकरण खराब होने की शिकायत भी की है। पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल संकट भी पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
समस्या से परेशान लोग मंगलवार रात करीब आठ बजे पीतलनगरी बिजलीघर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद विभागीय टीम मरम्मत कार्य के लिए रवाना हुई।
उधर, दोपहर में 33 केवी आपूर्ति बाधित होने से गुलाबबाड़ी, सीतापुरी, मझोला और लाइनपार के कई मोहल्लों में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। रामपुर रोड स्थित कबीर नगर में पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। दिल्ली रोड की रॉयल एन्क्लेव और रेल विहार कॉलोनी में भी बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि पीतलनगरी बिजलीघर पर हुए हंगामे की जानकारी उन्हें नहीं है। अन्य क्षेत्रों में मेंटिनेंस और तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए शटडाउन लिया गया था। किसी बड़े फाल्ट की सूचना नहीं मिली है।