फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City MLA complained to CM about GST officer, accused him of corruption

Moradabad News: शहर विधायक ने जीएसटी अधिकारी की सीएम से की शिकायत, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
City MLA complained to CM about GST officer, accused him of corruption
मुरादाबाद। नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने एक वरिष्ठ जीएसटी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के साथ उन्होंने मुरादाबाद के सेक्टर-5 में तैनात एक उप आयुक्त पर एक स्थानीय करदाता फर्म से अवैध रूप से 10 लाख रुपये की मांग करने की शिकायत की है।
विज्ञापन


विधायक इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शहर निवासी सिद्ध अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था जेपीएस लाइफ साइंसेज एलएलपी के अधिकृत विधिक प्रतिनिधि एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट उज्जवल गुप्ता ने उन्हें यह जानकारी दी कि फर्म के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2020-21 से संबंधित एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि सुनवाई के दौरान जब उज्जवल गुप्ता ने किसी भी प्रकार की रिश्वत देने से इनकार किया तो उप आयुक्त ने उन्हें धमकी दी और पेशेवर नुकसान पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

रिश्वत न देने के कारण संबंधित अधिकारी ने पूर्व में जारी नोटिस की तुलना में कई गुना अधिक रुपये का गैरकानूनी आदेश पारित कर दिया। उन्होंने इस कार्य को शासन की भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की नीति के विरुद्ध बताते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed