फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Children could not tell the meaning of words

Moradabad News: शब्दों के अर्थ नहीं बता पाए कंपोजिट विद्यालय दांग नगर के बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Children could not tell the meaning of words
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय दांग नगर क्षेत्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया तो कायाकल्प का कार्य आधा-अधूरा मिला। सहायक अध्यापक नमिता गुप्ता बगैर स्वीकृति लिए अवकाश पर चली गई थी। इस मामले में डीएम ने अध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कक्षा चार और पांच में जाकर बच्चों से किताब पढ़वाया। उन्होंने पुस्तक में लिखे शब्दों के अर्थ पूछे तो कोई भी बच्चा सही उत्तर नहीं दे सका। इस मामले में उन्होंने प्रधानाध्यापक को पढ़ाई का स्तर ठीक करने की हिदायत दी। डीएम ने विद्यालय में दिए जाने वाले मिडडे मिल के मेनू के अनुसार बनी तहरी को खाकर टेस्ट किया। इस दौरान विद्यालय में रखे दूध की जांच कराने के लिए मौके पर खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी को बुलाया और दूध का सैंपल भरवाकर उसे चेक कराया। निरीक्षण में पाया गया कि एक कक्ष में तीन कक्षाएं और दूसरे कक्ष में दो कक्षाएं एक साथ चलाई जा रही हैं। विद्यालय में 5 कमरे उपलब्ध हैं। यहां चार अध्यापक भी कार्यरत है। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक तहव्वुर हुसैन को निलंबित कर बीएसए को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूल में अध्यापकों को मन से पढ़ाना होगा। मनमानी अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगी। जिलाधिकारी के निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद आसपास के स्कूलों के अध्यापक सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article