{"_id":"624f4380df707132fb4a3208","slug":"childless-uncle-killed-innocent-nephew-arrested-moradabad-news-mbd423987083","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेऔलाद चाचा ने की मासूम भतीजे की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेऔलाद चाचा ने की मासूम भतीजे की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के तीन साल बाद भी कोई औलाद न होने पर युवक अपने बड़े भाई के बच्चे से ईर्ष्या मानने लगा, इसी के तहत उसने अपने चचेरे भाई की मदद से सात साल के मासूम की गला दबाकर हत्या की दी और शव अपने ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बालक का शव बरामद कर लिया है। उधर, बृहस्पतिवार देर शाम थाने पहुंचे परिजनों और महिलाओं ने आरोपियों पर एनएसए की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान थाने की एक कुर्सी भी तोड़ दी गई। थाने पहुंचे अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
रिश्तों के कत्ल की ये वारदात गजरौला थाना के चौहानपुरी मोहल्ला की है। मोहल्ला निवासी संजय और मदन दो भाई हैं। दोनों औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। संजय का सात वर्षीय बेटा टिल्लू सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दो में पढ़ता था। दो दिन पहले टिल्लू खेलते समय लापता हो गया था। घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।। मालूम हुआ कि टिल्लू मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे अपने चाचा मदन, चचेरे चाचा विपिन के साथ खेल रहा था और यही से लापता हो गया। इस पर परिवार वालों को दोनों पर शक हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने टिल्लू के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। शक के आधार पर पहले विपिन को हिरासत में लिया। फिर संजय के छोटे भाई मदन को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की। एसपी पूनम के मुताबिक, मदन ने स्वीकार किया उसने ही विपिन के सहयोग से टिल्लू की गला दबाकर हत्या की है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर टिल्लू का शव मदन के गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। टिल्लू का गला हाथ से दबाया गया था, जिसके गले पर निशान हैं। ये बात आरोपियों ने भी स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि मदन की शादी को तीन साल हो चुके हैं, लेकिन उसके कोई औलाद नहीं हुई। इस वजह से वह संजय के बच्चे से ईर्ष्या मानता था। मदन का मकसद था कि अगर उसके औलाद नहीं तो उसके भाई के बेटे को भी खत्म करके चैन लेगा। इसीलिए उसने टिल्लू की हत्या कर दी है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।