फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eight month old theft from roadways bus

यूपी: रोडवेज बस अड्डे से आठ माह का बच्चा चोरी, सीसीटीवी में कैद तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2019 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
eight month old theft from roadways bus
बच्चा चोरी करते हुए महिला की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद। - फोटो : ANI
गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे से सोमवार रात आठ माह का एक बच्चा चोरी कर लिया गया। आरोपी महिला और एक पुरुष बच्चे की मां के पास पहुंचे और उसे झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। मां बेटे को कपड़े दिलाए और खाना खिलाया। जिसके बाद उन्होंने बच्चा गायब कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। रोडवेज बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला रानी मैनाठेर के भीकनपुर नगलिया गांव निवासी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी नासिर से हुई थी। पति से विवाद होने के बाद वह अपने बच्चे को लेकर मुरादाबाद आ गई थी। वह दो माह से रेलवे स्टेशन पर ही खानाबदोशों की गुजर बसर कर रही थी। सोमवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पर मौजूद थीं। उसने दीवार पर अपने बेटे हसन के कपड़े सूखने डाले थे। महिला ने दीवार के पास जाकर देखा तो कपड़े गायब थे। इसी दौरान उसके पास 45 वर्षीय एक महिला और 50 वर्षीय एक पुरुष पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने रानी से कहा कि वह परेशान न हो। उसे कंबल और कपड़े बाजार से दिला दिए जाएंगे। प्लेट फार्म सात के सामने से आरोपी महिला और पुरुष रानी व उसके बच्चे को लेकर बाजार चले गए। यहां उसे कंबल व कपड़े भी दिलाए। इसके बाद वह उसे रोडवेज बस अड्डे पर ले गए। यहां महिला बेटे हसन को गोद में लेकर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी महिला ने हसन को पानी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके कुछ देर बाद ही वह पुरुष भी गायब हो गया। रानी ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्चे की तलाश की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि महिला रानी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी महिला और पुरुष की तस्वीरें मिल गई हैं। जिनके जरिये दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीरें कैद

रोडवेज बस अड्डे से बच्चा चोरी कर फरार होने वाली महिला और पुरुष की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई हैं। एसओ गलशहीद दिनेश शर्मा का कहना कि महिला की उम्र तकरीबन 45 साल होगी। उसने लाल व पीले कलर की साड़ी पहन रखी है। पुरुष ने सुरमई कलर की शर्ट एवं काले कलर की पैंट पहन रखी है। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

धामपुर में पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस को रोडवेज बस अड्डे से एक बैग मिला है। ये बैग उस महिला का बताया जा रहा है। जो बच्चे को चोरी कर फरार हुई है। बैग से ट्रेन के दो टिकट मिले हैं। जो धामपुर से मुरादाबाद के हैं। इसके अलावा पॉलीथिन मिली है। इस पॉलीथिन पर धामपुर स्थित एक दुकान का पता चला हुआ है। इसके जरिये पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक टीम धामपुर में आरोपियों की तलाश में जुटी है।


मुरादाबाद सिटी, एसएसपी अंकित मित्तल ने बताया की मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चा चोरों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed