फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Morafabad: Child jumped from car and collided with another vehicle, died on the spot

Moradabad: कार की टक्कर से उछलकर दूसरे वाहन से टकराया बच्चा, मौके पर ही मौत, दोनों चालकों के खिलाफ केस

Tue, 16 Apr 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2024 05:04 AM IST
सार

डिलारी में सड़क पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार कर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र उछलकर दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसे में उसकी जान चली गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। 

विज्ञापन
Morafabad: Child jumped from car and collided with another vehicle, died on the spot
डिलारी में हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

डिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम साढ़े चार बजे सड़क पार कर रहे आठ साल के बच्चे को डिलारी से गक्खरपुर की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उछल कर दूसरी दिशा से आ रही दूसरी कार से कुचल कर बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


करीब चार घंटों तक परिजन और ग्रामीण जाम लगाए रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर वह मान गए। डिलारी थाना क्षेत्र के गक्खरपुर गांव निवासी राजीव कश्यप ने बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गेहूं की फसल काट रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे राजीव का आठ साल का बेटा रामगोपाल पानी लेने के लिए चंगेरी स्थित शिव मंदिर गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क पार कर रहे बच्चे को गक्खपुर से डिलारी की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछल कर रामगोपाल डिलारी से गक्खरपुर की ओर आ रही दूसरी कार के शीशे पर जा गिरा। उसके टक्कर से मेरे पुत्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही कार को छोड़ कर चालक सहित अन्य लोग भाग गए। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसी दौरान क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर अनुपम शर्मा, नीटू चौहान के समझाने पर करीब चार घंटे के बाद जाम खुला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर पर पुलिस ने दोनों वाहनों के स्वामियों व चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

चंगेरी गांव के ग्रामीणों ने सीओ से कहा कि दोनों दिशा से वाहन अधिक तेज दौड़ते हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed