फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that an attempt was made to destroy the heritage of Rampur

आजम के गढ़ में योगी की हुंकार: सीएम ने बिना नाम लिए साधा निशाना, कहा-विरासत को नष्ट करने की कोशिश की गई

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को तीसरी बार रामपुर आए योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की विरासत पर चर्चा से की। कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना और अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण विरासत को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that an attempt was made to destroy the heritage of Rampur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजम के गढ़ में हुंकार भरी। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि रामपुर की विरासत को नष्ट करने की कोशिश की गई। गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों ने धैर्य के साथ अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसके लिए उन्हें बधाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को तीसरी बार रामपुर आए योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की विरासत पर चर्चा से की। कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना और अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण विरासत को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार इस विरासत के अंग हैं। यह विरासत कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगती है। रामपुर में भी विरासत को नष्ट करने की कोशिश की गई। ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं देंगे। उन्होंने प्रदेश में भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई की चर्चा में रामपुर का नाम खासतौर पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रामपुर में भी 640 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है। हालांकि उन्होंने सांसद आजम खां या किसी अन्य का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा आजम खां की ओर था। आजम खां के खिलाफ दर्ज एक सौ से अधिक मुकदमों में 50 से अधिक मुकदमों में वह जमीन पर कब्जा करने के आरोपी है। कुछ मुकदमों में उन पर कब्जा करते समय बुलडोजर चलवाने का भी आरोप है। प्रदेश के भूमाफिया की सूची में भी उनका नाम शामिल किया जा चुका है।

रुद्र-बिलास चीनी मिल का होगा पुनरुद्धार-योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामपुर को 63.59 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि बिलासपुर स्थित सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल रुद्र-बिलास चीनी मिल का पुनरुद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी जर्जर चीनी मिलें है उनका पुनरुद्दार कराने के बारे में प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed