फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath know condition of Corona infected Sundar in Moradabad

पीड़ा: सीएम साहब! मजदूर हूं, नहीं बनवा सकता दूसरा शौचालय, योगी से हाथ जोड़कर बोला कोरोना संक्रमित

Sat, 08 May 2021 04:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 May 2021 04:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पूछा कि घर में और कौन-कौन कोरोना पॉजिटिव हैं तो सुंदर सिंह ने बताया कि उसका एक बेटा भी कोरोना पॉजिटिव है। सीएम ने सुंदर से पूछा कि कोरोना की दवाई सरकारी अस्पताल से मिली है या नहीं, सुंदर सिंह ने हां में जवाब दिया, बोला कि अस्पताल वालों ने दवाई भिजवा दी है।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath know condition of Corona infected Sundar in Moradabad
सीएम योगी ने जाना संक्रमित सुंदर का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के मनोहरपुर गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमित ग्रामीण से उसका हाल जाना। सीएम योगी और अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला करीब 1:45 बजे मनोहरपुर गांव में कोरोना पीड़ित ग्रामीण सुंदर सिंह के घर से कुछ दूर आकर रुका।
विज्ञापन


सीएम गाड़ी से उतरे और कमांडो सुरक्षा के बीच सीधे सुंदर सिंह के दरवाजे के बाहर पहुंचे। सुंदर सिंह अपने मकान के दरवाजे के पास  खड़ा था। सीएम को पहले ही उसके बारे में जानकारी दे दी गई थी। सीएम ने सबसे पहले सुंदर सिंह का हाल पूछा तो उसने कहा कि ठीक हूं सीएम साहब।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूछा कि घर में और कौन-कौन कोरोना पॉजिटिव हैं तो सुंदर सिंह ने बताया कि उसका एक बेटा भी कोरोना पॉजिटिव है। सीएम ने सुंदर से पूछा कि कोरोना की दवाई सरकारी अस्पताल से मिली है या नहीं, सुंदर सिंह ने हां में जवाब दिया, बोला कि अस्पताल वालों ने दवाई भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि घर में कितने शौचालय हैं, सुंदर सिंह ने हाथ जोड़कर कहा कि साहब गरीब आदमी हूं। घर में एक शौचालय है सभी उसका प्रयोग करते हैं। 
 

इस पर सीएम ने सुंदर से कहा कि कोरोना पॉजिटिव को तो अलग शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए तो सुंदर सिंह ने जवाब दिया, सीएम साहब मजदूरी पेशा आदमी हैं दूसरा शौचालय नहीं बनवा सकते, सरकार से ही बनवा दो।

इस पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद सीएम आगे बढ़ गए। गांव के प्रधान का दूर से ही हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और गाड़ी में बैठकर निकल गए।

आनन-फानन हुई गांव में सफाई डाला कली चूना
सीएम का गांव में जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन कमिश्नरी में बैठक के दौरान ही यह कार्यक्रम बना आनन-फानन अधिकारी मनोहरपुर गांव पहुंचे और व्यवस्थाएं बनाई गई। गलियों में साफ सफाई हुई और कली चूना डाला गया। गांव में 3 परिवारों में कुल 4 कोरोना संक्रमित थे लेकिन सीएम केवल एक सुंदर सिंह के परिवार का हाल जानकर लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed