फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhatrapati Shivaji Samiti honored 140 meritorious students

Moradabad News: छत्रपति शिवाजी समिति ने 140 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Samiti honored 140 meritorious students
मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज समिति ने शनिवार को 140 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से महापुरुषों की जीवनी दिखाई गई। इस दौरान छात्रों ने मैजिक शो का आनंद लिया।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज समिति ने रामगंगा विहार स्थित एमआईटी में शनिवार की शाम मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा एवं अपने जीवन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, रोमन सैनी, सैफिन हसन आदि महान विभूतियों की जीवनी दिखाई गई। इस दौरान राजकुमार जादूगर ने मैजिक शो का कार्यक्रम किया। इस बीच कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने 140 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसमें यूपीएससी, यूपीपीसीएस, सीए और यूपी बोर्ड के 17 स्कूलों में रैंक हासिल कर महानगर का नाम रोशन करने वाले छात्र शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं से खूब मन से पढ़ाई करने और समाज के हित के लिए काम करने की बात कही। इस दौरान केके मिश्रा, सीओ सुनीता दहिया, बीपी गुप्ता के अलावा समिति से जुड़े नरेंद्र सिक्का,मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे,अनुज सिंह, विशाल गुप्ता,पवन कपूर,अरुण ठाकुर,सरदार इंद्रजीत सिंह,आकाश कुमार,भारत अरोरा,राहुल कुमार, नितेश सिंह,सुरेश सैनी, नितेश राजपूत,उमेश ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,मयंक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed