{"_id":"6b0206facab86887a50412d7","slug":"chhath-puja-special-arrives-in-moradabad-with-a-21-hour-delay-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1042851-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इक्कीस घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची छठ पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इक्कीस घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची छठ पूजा स्पेशल
विज्ञापन
मुरादाबाद। छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं कर सकी। अमृतसर से सहरसा के बीच संचालित छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (05518) करीब 21 घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची।
शुक्रवार दोपहर आने वाली ट्रेन शनिवार सुबह स्टेशन पर पहुंची। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अमृतसर से सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था। ट्रेन संख्या 05518 का मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर 1:55 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था।
यात्रियों को उम्मीद थी कि ट्रेन तय समय के आसपास स्टेशन पहुंच जाएगी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं आई। समय बीतने के साथ यात्रियों की परेशानी बढ़ती गई। आखिरकार यह ट्रेन शनिवार की सुबह 11:20 बजे मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। इस तरह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 21 घंटे 25 मिनट देरी से पहुंची। हावड़ा आनंद विहार (13065) ट्रेन शुक्रवार की रात 10:38 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचनी थी लेकिन यह ट्रेन भी शनिवार की सुबह 11.33 बजे पहुंची। दानापुर आनंद विहार (13257) एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा मुजफ्फरपुर योग नगरी ऋषिकेश (04313) स्पेशल ट्रेन 15 घंटे देरी से पहुंची है। आनंद विहार से हावड़ा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 13 घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा पटना- चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन (04511) शनिवार की शाम 3:35 बजे पहुंचनी थी लेकिन यह ट्रेन 11 बजे तक नहीं पहुंच सकी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें चलने की वजह से रूट व्यस्त हो रहा है। कोहरा भी ट्रेनों के संचालन को प्रभावित कर रहा है। ब्यूरो