{"_id":"68fbdc6c3bcc12222e0e3ca4","slug":"chhath-festival-begins-today-with-nahay-khay-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-757269-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज आज
विज्ञापन
सीएल गुप्ता के पास रामगंगा के घाट पर की गई सफाई । संवाद
मुरादाबाद। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को पूरे दिन घाट, पार्क व मैदानों में तैयारियां की गईं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने घरों में तैयारियां की। बाजारों में भी त्योहार की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी।
पहले दिन महिलाएं गंगाजल से स्नान के बाद छठी मइया की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद व्रती महिलाएं नया अरवा का चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगी और परिवार के अन्य सदस्य भी भोजन के रूप में यही प्रसाद ग्रहण करेंगे। रविवार को खरना होगा।
सर्व जन हिताय संस्था की ओर से रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल के पास घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां तकरीबन 700 महिलाओं के लिए इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पूर्वांचलजन कल्याण संस्था की ओर से आदर्शनगर, बुद्धि विहार, आरपीएफ मैदान और प्राचीन शिव मंदिर परिसर में छठ का महापर्व मनाया जाएगा। पूर्वांचलजन कल्याण संस्था के महासचिव अमित कुमार दुबे ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जेसीबी और छोटी मशीनों के साथ सफाईकर्मी घाट को तैयार करने में जुटे हुए हैं। यहां घाट बनाए जाने के साथ-साथ लाइट, पेयजल और फॉगिंग आदि के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामगंगा घाट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पानी में बैरियर लगाए जाने की तैयारी है, ताकि महिलाएं गहराई में न जा सकें। सर्व जन हिताय संस्था के पीके पांडेय, जोगेंद्र सिंह, मती मालती राय, तेज नारायण मिश्रा, अर्चना शर्मा, राहुल राय, नीरज कुमार राय और धनंजय मिश्रा समेत कई लोगों ने नगर निगम के दस्ते के साथ घाट की साफ-सफाई की।
सर्वजन हिताय संस्था का कहना है कि प्रथम दिन व्रती महिलाएं पूरे घर की साफ-सफाई कर स्नान करने के बाद छठी मैय्या की पूजा-अर्चना करेंगी। प्रथम दिन व्रती महिलाएं सिर्फ एक बार ही भोजन ग्रहण करेंगी।
जिला प्रशासन की ओर से रामगंगा विहार (सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के पास) रामगंगा नदी के घाट पर समस्त तैयारियां की जा रही हैं। संस्था की ओर से रामगंगा नदी के घाट पर बेदी बनाने से लेकर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। संस्था की ओर से संस्थापक पीके पांडेय, संरक्षक जोगेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्र मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक मालती राय, तेज नारायण मिश्रा, अर्चना शर्मा आदि ने तैयारियों में सहयोग दिया।