फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhajlat case: Police personnel recorded statement in court, Amroha MLA appeared

छजलैट प्रकरण: अदालत में चश्मदीद पुलिस कर्मी ने दर्ज कराए बयान, अमरोहा के विधायक हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chhajlat case: Police personnel recorded statement in court, Amroha MLA appeared
मुुरादाबाद। छजलैट के चर्चित तेरह साल पुराने सड़क जाम और हंगामा करने के मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान भी दर्ज कराएं। अमरोहा सपा विधायक व पूर्व मंत्री महबूब अली समेत अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए। अब इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर के सपा सासंद एवं पूर्व मंत्री आजम खां जनवरी 2008 में अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर जा रहे थे। छजलैट थाने के सामने पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आजम खां की कार भी चेकिंग के लिए रुकवा ली गई थी। इस पर आजम खां भड़क गए थे और थाने के सामने ही बेटे संग धरने पर बैठ गए थे। कुछ देर में ही पूरे मंडल के सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में छजलैट थाने में आजम खां व अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली, नगीना के विधायक मनोज पारस, नूरपुर विधायक नईम उल हसन और देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। छजलैट थाने में आजम खां पर फरारी का एक अन्य केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एमपी-एमएलए पुनीत गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अमरोहा विधायक महबूब अली समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। जबकि छजलैट थाने में तैनात रहे सिपाही बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंचा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनवाज सिबतेन ने गवाह से जिरह की। विशेष लोक अभियोजक मोहन विश्नोई ने बताया कि अब इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी।
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed