फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   checking of fertilizer shops

उर्वरक दुकानों की चेकिंग, पांच नमूने संकलित कर जांच को भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
checking of fertilizer shops
मुरादाबाद। डीएम के निर्देश पर कृषि रक्षा विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर 18 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी कर पांच उर्वरक के नमूने लिए। इस दौरान शहर की मंडी रोड स्थित एक उर्वरक विक्रेता का स्टॉक रजिस्टर कंपलीट न मिलने पर उसे चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सके इसे ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएम के निर्देश सदर और बिलारी तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, ठाकुरद्वारा और कांठ में सहायक निदेशक मृदा परीक्षण कल्चर राजकुमार ने टीम के साथ खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान में मौजूद उर्वरक का भौतिक सत्यापन करने के साथ उसका स्टॉक से मिलान किया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, राज्य भंडार गृह मंडी समिति का निरीक्षण किया और नमूने ग्रहण किए। मंडी समिति के निकट स्थित बालाजी ट्रेडर्स के यहां से मैग्नीशियम सल्फेट और माइक्त्रसे न्यूट्रिएंट्स के नमूने ग्रहण संकलित किए गए। यहां स्टॉक रजिस्टर कंपलीट नहीं मिला। इस पर दुकान स्वामी को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार जिले में कुल 18 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की गई तथा पांच नमूने ग्रहण कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed