फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cheat with trader

कारोबारी से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सेल्समैन पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
cheat with trader
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाले मोबिल ऑयल कारोबारी ने अपनी फर्म के सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में केस दर्ज कराया है। कारोबारी का कहना है कि सेल्समैन ने मोबिल खरीदने वाली फर्मों से भुगतान लेने के बाद रकम जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन

गलशहीद के गांधी नगर निवासी शिवरतन शर्मा ने बताया कि वह एक नामचीन मोबिल ऑयल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गलशहीद क्षेत्र में ही नेशनल ऑटोमोबाइल नाम से उनकी फर्म है। उनकी फर्म में पिछले चार साल से बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मपुर उर्फ कोटकादर निवासी हिमांशु शर्मा बतौर सेल्समैन नौकरी कर रहा था। हिमांशु वर्तमान में कटघर थाना क्षेत्र के शिवगंगा नगर पीतल नगरी में रहता है। कारोबारी का आरोप है कि हिमांशु मोबिल खरीदने वाले दुकानदारों से भुगतान लिया, जिसमें से 37 लाख रुपये की रकम उसने जमा नहीं की है। उन्होंने जब बिल चेक किया तो सेल्समैन की करतूत का पता चला। इसके बाद हिमांशु ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के मामले में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed