फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chc will search tb patient

सीएचसी खोजेंगे टीबी के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
chc will search tb patient
मुरादाबाद। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) भी टीबी के खात्मे के अभियान का हिस्सा बनेंगे। वह भी टीबी के मरीज खोजेंगे। इसके लिए सोमवार को सभी सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई। जिले को 12500 टीबी के मरीज खोजने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरचैया ने बताया कि 2025 तक प्रधानमंत्री द्वारा टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया है। सीएचओ मरीज को ढूंढ कर उनके बलगम की जांच कराएंगे। मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर सीएचओ उसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को देंगे।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर डॉ. मोहम्मद जावेद ने बताया कि शासन की ओर से इस साल 12500 टीबी मरीज खोजने का लक्ष्य मिला है। इसमें से 6955 मरीज विभाग ने चिह्नित कर लिया है। इस दौरान नरेश कुमार राणा, अमित भटनागर, गौरव कुमार, अंकुर शर्मा, रामू सिंह, निर्मल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed