{"_id":"6aee41a05044e8959e0d834b","slug":"chc-gets-two-x-ray-technicians-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116258-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीएचसी को मिले दो एक्सरे टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीएचसी को मिले दो एक्सरे टेक्नीशियन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में करीब साढ़े तीन महीने पहले 15 से अधिक कीमत से आई एक्सरे मशीन को संचालित करने के लिए सीएचसी को अब दो एक्सरे टेक्नीशियन तो मिल गए हैं, लेकिन अब मशीन के माननीय द्वारा उद्घाटन करने का इंतजार है।
कांठ की सीएचसी में एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा कई महीने पहले क्षेत्रीय विधायक/पूर्व कैबिनेट कमाल अख्तर ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद 22 जुलाई 2026 को करीब 15 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एक्सरे मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी गई थी। 28 अगस्त को कंपनी के इंजीनियर ने सीएचसी पहुंचकर मशीन इंस्टॉल भी कर दिया था, लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन नहीं होने से अब तक इस मशीन का संचालन नहीं हो पाया। अब सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने सीएचसी में दो एक्सरे टेक्नीशियन प्रदीप और दिवाकर की नियुक्ति कर दी है, लेकिन इसके बाद अब नई मशीन का माननीय द्वारा उद्घाटन करने का इंतजार किया जा रहा है। जिस कारण अभी तक एक्सरे मशीन संचालित नहीं हो पाई है।
-- सीएचसी को मिली नई एक्सरे मशीन पूरी तरह से तैयार है। इसे इंस्टॉल भी करा दिया गया है। दो एक्सरे टेक्नीशियन की भी नियुक्ति हो चुकी है, इनमें से तीन दिन एक और तीन दिन दूसरे टेक्नीशियन के द्वारा कार्य किया जाएगा। जल्द ही उद्घाटन होने पर मशीन का संचालन कराया जाएगा।- डॉ. राजीव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, कांठ