{"_id":"6a23414e7106f839240cf219","slug":"chants-of-har-har-mahadev-echoed-in-the-kalash-procession-devotees-sang-praises-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113999-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कलश शोभायात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भक्तों ने किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कलश शोभायात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भक्तों ने किया गुणगान
Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के घोसीपुरा स्थित प्राचीन शिव मोनी मंदिर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण की शुरूआत की गई। इससे पहले नगर में श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। जिसमें भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर जयकारे लगाए।
शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में कथावाचक पंडित प्रमोद मोहन शास्त्री ने मंत्रोचरण करते हुए विधिविधान से श्री शिव महापुराण का पूजन कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने फीता काटकर कलश शोभायात्रा की शुरूआत की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से श्रद्धालुओं में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कथा, जागरण, सुंदरकांड, हनुमान चालिसा, रामायण पाठ आदि से ज्ञान की प्राप्ति होती है। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर समापन हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव और देवी पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण कर केंद्र रही। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, युवा भाजपा नेता विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, अंकुश कुमार, संगम चौहान आदि रहे। इधर श्री शिव महापुराण का वाचन करते हुए कथावाचक पंडित प्रमोद मोहन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का सार बताते हुए कहा कि शिव महापुराण सुनने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर धर्मपाल सैनी, मास्टर बाबूराम सैनी, ओमपाल सैनी, डॉ. लेखराज सिंह, अनिल सैनी, जयपाल सैनी, कुंवरपाल सिंह, कुलदीप सैनी, कुलदीप बिश्नोई आदि सहित महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन