{"_id":"61be33f27963702c6f6d447a","slug":"changed-tahrir-to-save-policemen-nirmal-mishra-city-news-mbd4131198165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए बदली गई तहरीर : निर्मल मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए बदली गई तहरीर : निर्मल मिश्रा
विज्ञापन
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी निर्मल मिश्रा ने भूपेंद्र पांडे हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई लीपापोती पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए तहरीर ही बदल गई। प्रदेश में अब तक पुलिस बर्बरता के कई मामले सामने आ चुके हैं। शासन को दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।
भोजपुर के सेहल गांव में पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को पत्नी के भाई ने कॉल कर बुलाया था। परिवार के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने डंडे से युवक की पिटाई की। डंडे में कील लगी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपने लोगों को बचाने के लिए तहरीर ही बदल दी। इससे पहले भी कई घटनाएं प्रदेश में सामने आई, जहां पुलिस कस्टडी में बेगुनाहों की मौत हुई हैं। इससे पहले कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हुई थी। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में पुलिसकर्मियों ने पीटकर हत्या कर दी थी।
इसके अलावा आगरा में एक सफाईकर्मी की थाने में हत्या कर दी गई थी। भाजपा राज में पुलिस कर्मी बेलगाम होती रही है। भूपेंद्र पांडे के परिवार के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। इस मामले में पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल किए जाएं। इसके अलावा सरकार से मांग की जाती है कि भूपेंद्र के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाए। इस दौरान आप में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा. एपी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।