फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   change for selection of 13 cricketrs in up team

मंडल के 13 क्रिकेटरों को यूपी की टीम में चयन का मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
change for selection of 13 cricketrs in  up team
मुरादाबाद। मंडल के 13 क्रिकेटरों को यूपी की अंडर-19 टीम में चयन का मौका मिला है। पहली बार मंडल के 13 क्रिकेटर फाइनल ट्रायल तक पहुंचे हैं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि इस बार कम से कम पांच खिलाड़ी यूपी की टीम में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यदि ऐसा संभव हुआ तो यह मंडल के लिए गौरव का विषय होगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि फाइनल ट्रायल में मंडल के पांच बल्लेबाज और आठ गेंदबाज पहुंचे हैं। इनमें तीन मीडियम पेसर हैं, शेष स्पिनर हैं। जून में अंतर जोनल प्रतियोगिता में मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर मंडल की अंडर-19 टीमों के मुकाबले हुए थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए चुना। इन खिलाड़ियों में मंडल के सिद्धार्थ चौधरी, आर्यन चौधरी, अभय अग्रवाल, सुरजीत, गगनदीप, मन्नान, अहमद अब्बास, सिद्धांत, यश चौधरी, पर्व सिंह, अक्षु बाजवा, कार्तिक सिद्धू और सार्थक चौधरी के नाम शामिल हैं। जिले की एसोसिएशन की सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed