फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chance of black money in white

ब्लैैक मनी को व्हाइट करने का मौका  

Wed, 29 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Chance of black money in white
ब्लैक मनी - फोटो : demo
 प्रधानमंत्री के ब्लैक मनी पर सख्ती बढ़ाने की घोषणा के बाद आयकर विभाग ब्लैक मनी को व्हाइट करने का मौका देने जा रहा है। सख्ती बढ़ाने से पहले लोगों को खुद कुछ राहत देगा। अगर नहीं माने तो फिर पेनाल्टी के साथ केस झेलना पड़ेगा। केंद्र सरकार की इनकम डिस्क्लोजर स्कीम की जानकारी देने के लिए बुधवार को आयकर विभाग में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इनकम डिस्क्लोजर स्कीम शुरू की है। स्कीम एक जून से लागू कर दी गई है, लेकिन लोगों को इसके बार में जानकारी नहीं है। स्कीम के प्रावधान, राहत, छूट की जानकारी देने के लिए आयकर विभाग मुरादाबाद रीजन की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इसमें एक्सपोर्टर्स, सीए, एडवोकेट, व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर युद्धवीर सिंह ने बताया कि इनकम डिस्लोजर स्कीम के तहत ब्लैक मनी को व्हाइट में करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत संपत्ति की घोषणा करने पर नियमानुसार टैक्स, 7.5 फीसदी सेस और 7.5 फीसदी पेनाल्टी का भुगतान करना होगा। बुधवार को आयकर भवन के सभागार में 12:30 बजे से बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



45 फीसदी टैक्स से खत्म हो जाएगा डर
मुरादाबाद। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि स्कीम का लाभ उठाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इनकम डिस्क्लोजर स्कीम के तहत यदि कोई एक करोड़ रुपये की इनकम घोषित करता है तो उस पर तीस प्रतिशत टैक्स, 7.5 फीसदी सेस और 7.5 प्रतिशत की पेनाल्टी लगेगी।


इस योजना के तहत तीस सितंबर तक  इनकम (कैश, गोल्ड, प्रोपर्टी, अन्य निवेश) की घोषणा कर सकते हैं। इसका टैक्स तीस नवंबर तक जमा होगा। इसके बाद आयकर विभाग विभाग अभियान चलाएगा। अभियान में पकड़े जाने पर 100 से लेकर तीस सौ फीसदी तक पेनाल्टी लगेगी। इसके साथ जेल भेजने का भी प्रावधान है। केस तो हर हाल में चलेगा ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed