फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chamapana sancranti mahotave celebrated

क्षमापना संक्राति में श्रद्धालुओं ने की क्षमायाचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

आत्मनंद जैन महासभा की ओर से शनिवार को पंचायत भवन में क्षमापना संक्राति महोत्सव मनाया गया।श्री आत्मनंद जैन महासभा उत्तरी भारत के मंत्री अटल जैन ने महासभा की तरफ से गुरुदेव के चरणों में क्षमा याचना की।बीकानेर से आए विजय कोचर ने संक्राति भजन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
chamapana sancranti mahotave celebrated

विस्तार

मुरादाबाद। आत्मनंद जैन महासभा की ओर से शनिवार को पंचायत भवन में क्षमापना संक्राति महोत्सव मनाया गया। गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज, साध्वी अमितगुणा, साधु साध्वी मंडल के मार्गदर्शन में क्षमापना संक्राति महोत्सव हुआ। महोत्सव का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। सुवर्षा जैन, सुनील जैन, पूजा जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राकेश जैन ने गुरु आत्म ये बतला गए भजन को गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षमापाना संक्राति में लुधियाना से रोहित जैन, दिव्या जैन, सुरेश पाटनी, अंबाला से जीवनपूरा, जालंधर से दीपक जैन, बैगलोर से रिखबचंद नाहर, मुबंई से मोहनलाल, होशियार पुर से आए उमेश जैन, सुनील जैन ने ने गुरु भक्ति में भजन गाए। नायरा जैन ने क्षमापना पर गुरु से क्षमा मांगते हुए मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की। क्षमावाणी पर्व में श्री संघ की ओर से गुरुदेव से क्षमा याचना की गई। श्री आत्मनंद जैन महासभा उत्तरी भारत के मंत्री अटल जैन ने महासभा की तरफ से गुरुदेव के चरणों में क्षमा याचना की। बीकानेर से आए विजय कोचर ने संक्राति भजन प्रस्तुत किया। सभी संघों के प्रधान मंत्री, पदाधिकारियों ने अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना की। संक्राति महोत्सव का लाभार्थी परिवार मदनलाल जैन के वंशज राकेश जैन, अशोक जैन रहे। कार्यक्रम में प्रफुल जैन, राजेश जैन, सुभाष जैन का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र जैन, संचालन राजीव जैन ने किया।इस दौरान टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, नगर विधायक रितेश गुप्ता, दिगंगर समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, संदीप, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed