फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chajalat's block chief attacked, brother-nephew also injured

छजलैट के ब्लॉक प्रमुख पर हमला, भाई-भतीजा भी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:15 AM IST
सार

छजलैट के ब्लॉक प्रमुख पर हमला, भाई-भतीजा भी घायलकांठ\/मुरादाबाद।इतने पुलिस कुछ कर पाती हमलावर मौके से फरार हो गए।चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा ब्लॉक प्रमुख, छजलैटक्षेत्र के गांव नंगला जोगराज में सरकारी रास्ते की पैमाइश के लिए छजलैट पुलिस को पहले ही बता दिया गया था कि मामला गंभीर है।

विज्ञापन
Chajalat's block chief attacked, brother-nephew also injured

विस्तार

छजलैट के ब्लॉक प्रमुख पर हमला, भाई-भतीजा भी घायल
विज्ञापन

कांठ/मुरादाबाद। चक रोड को कब्जा मुक्त कराने के प्रयास के विरोध में छजलैट के ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह पर हमला कर दिया गया। घटना में वह उनके भाई गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह, भतीजा हरेंद्र सिंह समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना नंगला जोगराज गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तहसीलदार विभा श्रीवास्तव, राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में रास्ते की पैमाइश कराने के दौरान हुई। कुछ दिन पहले गांव संजरपुर सुल्तानपुर निवासी मुनेश ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गाटा संख्या 72 पर मौजूद सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में 10 मीटर चौड़ा रास्ता कब्जे के कारण तीन मीटर चौड़ा रह गया है। इसी शिकायत पर तहसीलदार टीम समेत पैमाइश कराने पहुंची थीं, तभी रास्ते पर कब्जा जमाए लोगों ने हमला कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हमलावर मारपीट करते रहे और पुलिस देखती रही
कांठ। शुक्रवार को रास्ते की पैमाइश के दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा भाजपा ब्लॉक प्रमुख छजलैट चौधरी राजपाल सिंह और उनके भाई गन्ना समिति चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह सहित भतीजे हरेंद्र पर पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। हमलावर मारपीट करते रहे और छजलैट पुलिस खड़ी देखती रही। पैमाइश स्थल से कुछ दूर पर ही तहसीलदार भी बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नंगला जोगराज में गांव के बाहर जिस रास्ते की पैमाइश की जानी थी। उसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। तहसीलदार कांठ विभा श्रीवास्तव के अनुसार रास्ता सरकारी है और इसे क्षेत्र पंचायत के द्वारा बनाया जाना है। गांव के कुछ लोगों ने इस पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।
जिसे लेकर पहले ही विवाद हो चुका है। इस बार जिलाधिकारी के आदेश पर पैमाईश के कराने के लिए और विवाद को गंभीरता से लेते हुए अधिक फोर्स की मांग तहसील प्रशासन ने छजलैट थाना पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से न लेकर मौके पर मात्र एक उपनिरीक्षक और कुछ कांस्टेबिलों को ही भेज दिया। जिस समय भाजपा ब्लाक प्रमुख उनके भाई गन्ना समिति चेयरमैन व भतीजे पर हमला हुआ, उस समय छजलैट पुलिस खड़ी हुई देखती रही।
इतने पुलिस कुछ कर पाती हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में थानाध्यक्ष छजलैट दीपक मलिक भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, तहसीलदार और राजस्व टीम की मौजूदगी में विवाद होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष छजलैट दीपक मलिक ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
वर्जन
छजलैट पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। पैमाइश के दौरान कम फोर्स को ही मौके पर भेजा गया। जबकि जिलाधिकारी ने फोर्स को भेजकर पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। मुझ पर जो हमला हुआ है, उसमें छजलैट पुलिस की लापरवाही रही है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा ब्लॉक प्रमुख, छजलैट
क्षेत्र के गांव नंगला जोगराज में सरकारी रास्ते की पैमाइश के लिए छजलैट पुलिस को पहले ही बता दिया गया था कि मामला गंभीर है। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि मौके पर भारी फोर्स मौजूद होता तो शायद ब्लाक प्रमुख उनके भाई व अन्य लोगों पर हमला नहीं होता। इस मामले की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेज दी गई है। विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार, कांठ

ब्लॉक प्रमुख पर हमले में नौ नामजद सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शुक्रवार को छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नंगला जोगराज में सरकारी रास्ते की पैमाईश के दौरान एक पक्ष द्वारा भाजपा ब्लाक प्रमुख छजलैट चौधरी राजपाल सिंह उनके भाई गन्ना समिति चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह के साथ मारपीट कर छह लोगों को घायल कर तमंचों से फायरिंग करने के मामले में छजलैट थाना पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के भतीजे रोहित पुत्र धर्मपाल सिंह की तहरीर पर हमला करने वाले महीपाल सिंह, नेपाल सिंह, खचेडू पुत्र जबर सिंह, रविंद्र पुत्र नेपाल सिंह, रचित पुत्र मनोज, गौरव पुत्र जयवीर सिंह, मनोज पुत्र प्रकाश, रेखा पत्नी महिपाल सिंह, सुमित सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed