फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Chain stolen from school manager who was going home after applying mehndi, miscreants seen in CCTV

Moradabad: मेहंदी लगवाकर घर जा रही स्कूल प्रबंधक से चेन लूटी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश, पुलिस जांच जारी

Mon, 28 Jul 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 02:27 AM IST
सार

रामगंगा विहार में मेहंदी लगवाकर घर जा रही स्कूल प्रबंधक से बदमाशों ने चेन लूट ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Moradabad: Chain stolen from school manager who was going home after applying mehndi, miscreants seen in CCTV
निशा यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार पुलिस चौकी के पास शनिवार रात 10 बजे तीज पर मेहंदी लगवाकर घर लौट रहीं स्कूल प्रबंधक निशा यादव से बाइक सवार चेन लूटकर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रामगंगा विहार मधुबन ग्रीन सोयायटी निवासी निशा यादव चंद्रनगर स्थित सन फ्लॉवर किड्स प्ले स्कूल की प्रबंधक हैं। उनके पति संजय यादव कटघर गोविंद नगर स्थित एसएनडी चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


संजय यादव ने बताया कि शनिवार रात उनकी पत्नी निशा यादव साईं मंदिर रोड पर हरियाली तीज पर मेहंदी लगवाने गई थीं। रात करीब दस बजे वह मंदिर लगवाकर पैदल ही घर लौट रही थीं। मधुबन ग्रीन सोसायटी के पास गली में पहुंचीं। तभी पीछे से एक बाइक आई जिसपर दो युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ दी। निशा ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक दौड़ाकर चटोरी गली के पास से आरएसडी स्कूल के सामने से आशियाना कॉलोनी की ओर भाग गए। दोनों हाथों में मेहंदी लगी होने के कारण कॉल भी नहीं कर पाईं।

वह सीधे अपने घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति पत्नी रामगंगा विहार पुलिस चौकी पहुंचे और 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखे गए बदमाश
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं। जिसके जरिए पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed