{"_id":"6313a2d8852930064919edd8","slug":"chain-snached-from-trader-city-news-mbd4399287185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरथला पुलिस चौकी के पास तीन दोस्तों ने व्यापारी से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरथला पुलिस चौकी के पास तीन दोस्तों ने व्यापारी से की थी लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नवीन नगर के दूध व्यापारी परवेश कुमार गुप्ता से एक लाख बारह हजार रुपये तीन दोस्तों ने लूटे थे। पुलिस ने एक आरोपी बदमाश का गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल रहे दो आरोपी बदमाश फरार हैं।
सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की दोपहर कांठ रोड पर नवीन नगर निवासी प्रवेश कुमार गुप्ता से बाइक सवार लुटेरों ने एक लाख बारह हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने हरथला पुलिस चौकी के पास इस वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से शनिवार को झांझनपुर निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बाइक और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त विवेक सागर निवासी शिव सैनी मंदिर हरथला सिविल लाइंस और चचेरे भाई योगेंद्र कुमार निवासी झांझनपुर हरथला के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के दिन दोस्त विवेक की बाइक लेकर उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी। इसके बाद योगेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि योगेश पीछे बैठा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों इस्लाम नगर की ओर भाग गए थे। तीनों रुपयों को बंटवारा कर लिया था। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल रहे दो अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।