{"_id":"58505f364f1c1bdd5d64a33c","slug":"chain-pulling-in-padmavat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंगः गंगा ब्रिज पर घंटेभर खड़ी रही पदमावत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंगः गंगा ब्रिज पर घंटेभर खड़ी रही पदमावत एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पदमावत एक्सप्रेस (14207) चेन पुलिंग का शिकार हो गई। ट्रेन गंगा ब्रिज पर घंटेभर खड़ी रही। इसके असर दूसरी ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। आला हजरत और एसी एक्सप्रेस को बीच में ही रोकना पड़ा। करीब घंटेभर बाद पदमावत एक्सप्रेस आगे बढ़ी।
पदमावत एक्सप्रेस मंगलवार को प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। सुबह 9.25 बजे गढ़ के पास गंगा ब्रिज पर पहुंचने पर पहले किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रेंगते-रेंगते बीच गंगा पुल पर जाकर खड़ी हो गई। जहां ट्रेन घंटे भर रुकी रही। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
आला हजरत और एसी एक्सप्रेस को बीच में ही रोकना पड़ा। वैक्यूम सही करने के बाद साढ़े दस बजे के करीब पदमावत एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। जब जाकर दूसरी ट्रेनें आगे बढ़ सकी। इस दौरान पहले से कोहरे की मार झेल रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
वहीं पदमावत एक्सप्रेस के गंगा ब्रिज पर खड़ी होने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हर यात्री अचानक पुल पर ट्रेन के रुकने की वजह जानने बेताब दिखे। लेकिन बीच पुल ट्रेन के रुकने से यात्री नीचे नहीं उतर सके।
करीब घंटे बाद ट्रेन चली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर पदमावत एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोकने वाला पकड़ा नहीं जा सका है। ट्रेन घंटेभर पुल पर खड़ी रही। लेकिन चेन पुलिंग करने वाले गिरफ्त में नहीं आ सका।