{"_id":"58657a6a4f1c1b255eeebebd","slug":"cash-full-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में खूब कैश, न्यू ईयर पर करें ऐश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में खूब कैश, न्यू ईयर पर करें ऐश
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से रकम निकालने के लिए लाइन में खडे़ लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों ने पिछले दो दिनों में ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से खाली हाथ लौट रहे लोगों को बैंकों से कैश मिल रहा है। ऐसे में बैंकों और एटीएम पर लगने वाली भीड़ भी कम होने लगी है। बैंक पहले की अपेक्षा अधिक कैश बांट रहे हैं। इससे लोगों को उम्मीद है कि उनके नए साल की शुरूआत अच्छी होगी।
महानगर के बैंकों ने पिछले दो दिनों से रोजाना 180 करोड़ रुपये बांट रहे हैं। दो दिनों में बैंकों ने 360 करोड़ के करीब कैश बांटे हैं। यही कारण है कि बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ कम हो गई है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि अब लोगों को पर्याप्त कैश दिया जा रहा है।
इससे लोगों का बैंकों में आना कम हुआ है। पहले दो-चार हजार मिल रहे थे इस कारण प्रत्येक दूसरे-तीसरे दिन लोगों को लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा था। लेकिन अब अधिकांश बैंकों में आरबीआई के नियमानुसार कैश दिया जा रहा है। आने वाले दो दिनों में स्थितियां और सही होने वाली हैं।
विज्ञापन
बैंकों ने एटीएम में भी कैश लोड करने शुरू कर दिए हैं। नोटबंदी के बाद से बंद पड़े एटीएम को शुरू कर दिया गया है। आरबीआई से भी पर्याप्त कैश मिल रहा है। इसके अलावा नोटबंदी के दौरान लोगों ने खुद को नेट बैंकिंग से भी जोड़ लिया है। इस कारण भी भीड़ कम हुई है। पर्याप्त कैश की खबर से लोग खुश हैं।
टीएमयू में बीटेक - एमटेक स्टूडेंट्स को मैथ्स पढ़ाने वाले एकले तिवारी कहते हैं कि पीएम मोदी की योजना देशहित में बेहतरीन थी। शुरू में बैंक वालों की गड़बड़ियों की वजह से कुछ प्राब्लम्स हुईं लेकिन अब सब ठीक हो गया है। वेव के सिनेमा मैनेजर निशांत राणा का कहना था कि न्यू ईयर पर कैश की प्राब्लम कम होने से लोग नए साल का जश्न मना सकेंगे।