{"_id":"613a36048ebc3e494078b80d","slug":"case-registered-against-unknown-in-the-murder-of-factory-supervisor-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Sep 2021 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:57 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार की देर रात फैक्टरी सुपरवाइजर की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुपरवाइजर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब दस बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बकैनिया गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने मृतक की पहचान संभल के असमोली निवासी जालेंद्र सिंह (31) के रूप की थी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उनके भाई गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि जालेंद्र एसईजेड स्थित दीवान इंडिया निर्यात फर्म में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। वो पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाशमपुर चौराहे के पास पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
बुधवार रात फैक्टरी से लौटते समय जालेंद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन