फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against seven for dowry harassment.

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for dowry harassment.
बिलारी। सफीलपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सफीलपुर निवासी पीड़िता ने बृहस्पतिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2017 को संभल के चंदौसी कस्बे के मोहल्ला अशोकनगर देवरखेड़ा निवासी खेमकरन के बेटे विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति विजय कुमार के अलावा ससुराल वाले तथा उनके रिश्तेदार खेमकरन, चंपादेवी, चंद्रसेन, केवल सिंह, बबलू सिंह व राजपाल आदि ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पति दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया। बताया कि कुछ समय पहले ही ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति पर दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने ससुरालियों से अपनी अपने तीनों बच्चों की जान को खतरा होना बताया है। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed