फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against gangster who got passport made Moradabad address

Moradabad: मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाने वाले गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज, मैक्सिको से हुआ था गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
सार

रवि अंतिल नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था। 12 दिसंबर 2022 को रवि अंतिल के दस्तावेज जांच के लिए छजलैट थाने में आए थे। जिसमें रवि अंतिल निवासी गोपालपुर नगला नत्था उर्फ कोकरपुर के पते से आवेदन किया गया था।

विज्ञापन
Case registered against gangster who got passport made Moradabad address
दीपक बॉक्सर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाने वाले हरियाणा के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर निवासी रवि अंतिल बताकर पासपोर्ट बनवा लिया था। जिसके जरिए आरोपी मैक्सिको पहुंच गया था।

विज्ञापन

 

दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में फरार चल रहे दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को मैक्सिको से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गैंगस्टर दीपक बॉक्सर हरियाणा के सोनीपत जनपद के गन्नौर थानाक्षेत्र के धूमर का मूल निवासी हैं। आरोपी ने 19 दिसंबर 2022 को अपनी मूल पहचान छिपाते हुए रवि अंतिल पुत्र मनोज अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद के नाम से एक पासपोर्ट बनवा लिया था। वह इस पासपोर्ट से मैक्सिको भी चला गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक का नाम जब दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में प्रकाश में आया तो दिल्ली पुलिस ने उसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से मैक्सिको से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 21 मार्च को दिल्ली के थाना जनकपुरी के स्पेशल सेल से उपनिरीक्षक विशाल तिवारी छजलैट थाने आए थे। यहां उन्होंने दीपक पहल से मिले रवि अंतिल नाम के पासपोर्ट की जांच कराई। जांच में इस नाम का कोई भी व्यक्ति गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर में नहीं पाया गया। पासपोर्ट फर्जी आईडी के आधार पर बनवाया पाया गया। इस मामले में अब छजलैट थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने अपनी ओर से देश के टॉपटेन गैंगस्टरों में शामिल दीपक पहल उर्फ बॉक्सर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी और धारा 12 पासपोर्ट एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की गहनता के साथ जांच भी कर रही है।


 
विज्ञापन

एक सप्ताह में बन गया था गैंगस्टर का पासपोर्ट

आम आदमी पासपोर्ट बनवाने जाएं तो उसके जूते घिस जाते हैं लेकिन देश के टॉपटेन गैंगस्टर में शुमार दीपक बॉक्सर ने एक सप्ताह में ही पासपोर्ट बनवा लिया था। उसके कागजात न तो जांच में पकड़े गए और न ही उसे कोई दिक्कत आई। अफसरों ने एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए इस बड़ी लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश की है। पुलिस के साथ ही एलआईयू ने भी पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने में लापरवाही बरती है।

रवि अंतिल नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था। 12 दिसंबर 2022 को रवि अंतिल के दस्तावेज जांच के लिए छजलैट थाने में आए थे। जिसमें रवि अंतिल निवासी गोपालपुर नगला नत्था उर्फ कोकरपुर के पते से आवेदन किया गया था। सिपाही अजीत सिंह ने दो दिन बाद ही 14 दिसंबर को सत्यापन रिपोर्ट भेज दी गई थी जबकि बरेली ऑफिस से 19 दिसंबर को आरोपी का पासपोर्ट जारी हो गया था।

एसपी देहात करेंगे जांच, सिपाही के साथ इस खेल में कितनों का हाथ

पासपोर्ट पर सत्यापन रिपोर्ट लगने वाला सिपाही अजीत सिंह हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के हसूपुर निवासी है। एसएसपी ने एक दिन पहले ही सिपाही को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा एसपी देहात संदीप कुमार मीना को मामले की जांच सौंपी गई है। पासपोर्ट के लिए सत्यापन रिपोर्ट लगाने वाले सिपाही के इस खेल में कितने और पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसकी भी जांच की जाएगी। इसके अलावा दीपक बॉक्सर ने सिपाही से सीधे संपर्क किया था या फिर उसका कोई सदस्य थाने पहुंचा था।

दीपक बॉक्सर का मुरादाबाद में खंगाला जा रहा नेटवर्क

लॉरेंस विश्नोई गिरोह का करीबी दीपक बॉक्सर का मुरादाबाद में भी कनेक्शन खंगाला जा रहा है। दीपक ने एक सप्ताह में पासपोर्ट बनवाकर पुलिस लापरवाही की पोल खोल दी है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि दीपक बॉक्सर के कुछ लोग मुरादाबाद में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed