फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against four for fraud of Rs 20 lakh

Moradabad News: 20 लाख की धोखाधड़ी में चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for fraud of Rs 20 lakh
मुरादाबाद। कोतवाली में एक कारोबारी ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने एक मकान का सौदा तय कर 20 लाख रुपये ले लिए और फिर किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा करा दिया।
विज्ञापन

मालवीय नगर निवासी अभिषेक सिक्का उर्फ आशू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोठीवाल नगर गीता ज्ञान मंदिर निवासी पूनम छाबड़ा पत्नी अनिल छाबड़ा ने कुंवर सिनेमा के पीछे खुशहाल नगर स्थित अपनी दुकान बेचने का सौदा उनसे 70 लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद अभिषेक ने बीस लाख रुपये पूनम छाबड़ा और उसके दो बेट रचित और माणिक को दिए थे। शेष रकम बैनामा कराते समय देने की बात तय हुई थी। 9 अगस्त 2023 को एग्रीमेंट भी करा दिया गया था। इसी बीच गांधी नगर निवासी राजेंद्र जैन ने पूनम छाबडा व उसके दोनों बेटों से कहा कि तुम दुकान की रजिस्ट्री मेरे नाम करा दो। मैं तुम्हे अभिषेक सिक्का से दुकान की ऊंची कीमत दूंगा और मार्केट के लोगो की तुम्हारे ऊपर की सारी देनदारी भी मैं दे दूंगा। इसके बाद राजेंद्र जैन ने दुकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। रजिस्ट्री का पता चलने पर अभिषेक सिक्का ने 23 सितंबर को पूनम छाबडा व उसके बेटों और राजेंद्र जैन से अपने बीस लाख रुपये वापस मांगे तो राजेंद्र जैन ने कहा कि मैं तुम्हारे बीस लाख दे दूंगा। उसने दो चेक भी दिए। पूनम छाबड़ा ने दस-दस लाख रुपये के चेक अभिषेक सिक्का को दिए और कहा कि यदि राजेन्द्र जैन पैसे न दें तो यह चेक बैंक में लगाकर भुगतान ले लेना। लेकिन अभिषेक को उनकी रकम नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article