{"_id":"604dcf3b0a004006d2120220","slug":"case-registered-against-advocate-who-announced-11-lakh-prize-money-to-murderer-of-waseem-rizvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी का सिर कलम करने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा करने वाले अधिवक्ता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी का सिर कलम करने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा करने वाले अधिवक्ता पर केस दर्ज
Sun, 14 Mar 2021 02:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
मुरादाबाद के आईएमए सभागार में राहत मौलाई के 108 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में चल रहे कौमी एकता प्रोग्राम के दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी का सिर कलम करने वाले को अमीरुल हसन जाफरी ने 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। अब इस मामले में चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कपिल कुमार की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कुरान से 26 आयतों को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का विरोध तेज हो गया है। आगरा के मुस्लिम समाज में भी आक्रोश है। समाज के लोगों ने शनिवार की रात को मंटोला थाने में पहुंचकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस दौरान लोगों ने काफी देर तक थाने पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में समाज के लोग रात करीब नौ बजे थाना मंटोला पहुंचे। हाजी जमील ने कहा कि वसीम रिजवी वक्फ बोर्ड में घोटाला करके फंस गए हैं। खुद को बचाने के लिए उन्होंने कुरान शरीफ की शान में गुस्ताखी की है। मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन