{"_id":"58a763d04f1c1bac12d8406d","slug":"case-on-kundari-mla-s-son-and-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी विधायक रिजवान के बेटे भतीजे पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी विधायक रिजवान के बेटे भतीजे पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख पति के साथ गालीगलौज करने और धमकाने के आरोप में विधायक हाजी रिजवान के पुत्र और उनके भतीजा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसी मामले में शुक्रवार को फिर से ब्लाक कार्यालय में दोनों पक्ष में कहासुनी हुई। सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझाया।
ब्लाक प्रमुख गुलाफेरून के पति हाफिज मोहम्मद वारिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीती 15 फरवरी को मतदान के दिन वह अपने गांव अहमदनगर जैतबाड़ा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद गांव में ही ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो से आए कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के पुत्र फैजान और उनके भतीजा आयाज उर्फ पुत्तन ने कहा कि सपा को वोट दिलवा। इस पर मैंने कहा कि गांव वालों की मर्जी है कि वह अपना वोट कहीं भी डाले।
विज्ञापन
प्रमुख पति का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गालीगलौज की और बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई।
ब्लाक प्रमुख पति की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिस पर दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई लेकिन कुछ लोग मामले को सुलझाने का भी प्रयास करते नजर आए।