Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of assault against former MLA Ikram Qureshi, nine including his son

Moradabad News: पूर्व विधायक इकराम कुरैशी और बेटे समेत नौ पर मारपीट का केस, संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

Mon, 23 Sep 2024 08:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 08:01 AM IST
सार

पूर्व विधायक इकराम कुरैशी और बेटे समेत नाै लोगों मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुरादाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूर्व विधायक की पीड़ित से संपत्ति का विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
Case of assault against former MLA Ikram Qureshi, nine including his son
मुरादाबाद में गश्त करता पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, उनके बेटे सहित नौ लोगों के खिलाफ गलशहीद पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक सहित अन्य लोगों ने पीड़ित के परिवार से मारपीट की है। पुलिस आरोपों के आधार पर मुकदमे की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


गलशहीद थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद फहीम ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, उनके बेटे उबैद इकराम, जुनैद और फुरकान, मुस्तकीम, गुफरान उर्फ राजू, फरहान, दानिश से उनका पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर केस चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि चार सितंबर को इशा की नमाज पढ़कर वह घर लौट रहा था। इस बीच पीछा करते हुए हथियारों से लैस पूर्व विधायक और उनके बेटे समेत अन्य लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। सभी लोगों ने एकजुट होकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर संपत्ति छोड़कर तत्काल यहां से चले जाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उसने गलशहीद थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर उसने अदालत की शरण ली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, उनके बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


इस बारे में थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया है कि पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

मारपीट का आरोप निराधार : कुरैशी

पूर्व विधायक इकराम कुरैशी का कहना है कि फहीम की तरफ से लगाया गया मारपीट का आरोप पूरी तरह से निराधार है। दूर दूर तक कोई सच्चाई नहीं है। सिर्फ ब्लैकमेल करने के लिए उसने केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस जांच कर न्याय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed