फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against three in-laws including husband

Moradabad News: पति सहित ससुराल के तीन लोगों पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three in-laws including husband
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि ससुराल के लोग महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए थे। शादीशुदा होने के बावजूद पति ने एक अन्य महिला से शादी कर लिया।
विज्ञापन

हरथला सोनकपुर निवासी पूनम वर्मा ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2011 को संजय सिंह प्रजापति के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति संजय सिंह, सास भूरी देवी ओर ससुर महावीर सिंह दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला की 11 साल की एक बेटी और 8 साल का बेटा है। महिला का आरोप है कि उसे कई बार मारपीट कर घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। पति संजय सिंह अपने माता-पिता से मिलकर तीन फरवरी 2022 को कटघर के पीतलबस्ती निवासी एक युवती से शादी कर ली। विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। थानाप्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति संजय सिंह, सास भूरी और ससुर महावीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed