फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against ten including five women in blackmail, robbery

ब्लैकमेल, लूटपाट में पांच महिलाओं समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against ten including five women in blackmail, robbery
असमोली के सहकारी गन्ना परिषद के कर्मचारी को प्रेमजाल में फंसा कर उनके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लूटपाट करने के आरोप में कोर्ट के आदेश से नगर कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद की महिला समेत दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार असमोली गन्ना विकास परिषद में कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि तीन साल पहले वह बाइक से गजरौला से घर लौट रहे थे। चौपला चौराहे पर एक युवती ने लिफ्ट मांगी। प्रशांत ने उसे जोया में छोड़ दिया। इस दौरान युवती ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। युवती ने उनसे बातचीत करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक माह बाद युवती ने उन्हें मुरादाबाद बुला लिया। युवती ने अपना नाम सबा खान उर्फ सायमा खान निवासी कुम्हारो वाला मंदिर लालबाग मुरादाबाद बताया था। आरोप है कि दिसंबर 2020 को युवती ने प्रशांत कुमार से 14 हजार रुपये के जेवरात खरीदवाए थे। उसके बाद वह घर ले गई और वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि युवती के साथ चार अन्य महिलाएं और पांच पुरुष और भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ ने आगे बताया कि सभी लोगों ने मिलकर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। अब मकान का बैनामा सायमा खान के नाम कराने की धमकी दे रही है। उनसे 12 हजार रुपये, अंगूठी और गले की चेन लूट ली। साथ ही 40 लाख रुपये की मांग की। मार्च 2022 को सभी आरोपियों ने प्रशांत के कार्यालय में जाकर हंगामा किया। बाद में आवास विकास कालोनी में घर आकर पत्नी और बच्चों को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित प्रशांत कुमार ने शिकायत नगर कोतवाली में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर युवती सबा खान उर्फ सायमा खान निवासी मुरादाबाद और उसके गैंग के अन्य नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed