{"_id":"666796b272d6099642065ed4","slug":"case-filed-against-four-in-assault-and-vandalism-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-417670-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मारपीट और तोड़फोड़ मामले में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मारपीट और तोड़फोड़ मामले में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा में रविवार की रात पड़ोसियों ने ठेले वाले को पीट दिया। विरोध करने पर उसके बेटों को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि रंजिश के चलते उन्होंने गाड़ी भी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नवाबपुरा विरयानी रोड निवासी शानू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात 8:45 बजे उसके पिता आले नवी घर के वार ठेले पर बैठे थे। इसी समय पड़ोसी नूरी और नन्ने आदि ने उसके पिता से गाली गलौज की। विरोध करने पर वे पिता को पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर उसके भाई भाई सरफराज और साहिल भी वहां बचाने के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने पिता के साथ भाइयों को पीट दिया। उन्होंने छोटा चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की। वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने नूरी, नंने, दानिश, रिजवान उर्फ आले के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में घटना की जांच कर रही है।