फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against eight people including former block pramukh and former councilor

Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व सभासद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people including former block pramukh and former councilor
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पूर्व सभासद चेतन चौधरी समेत आठ लोगों के खिलाफ बिलारी थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बिलारी के दो अधिवक्ता भाइयों को केस में पैरवी बंद न करने पर बीस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
बिलारी के मोहल्ला राजा बाग काॅलोनी निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिलारी के मोहल्ला रहमतनगर निवासी चेतन चौधरी और राजीव कुमार, मीरापुर माफी गांव निवासी विजयवीर सिंह और भूरा जाटव, सिविल लाइंस क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज कराए गए थे, जिसको वापस लेने के लिए आरोपी दबाव बना रहे हैं। चेतन चौधरी, विजयवीर सिंह, भूरा जाटव और ललित कौशिक जेल में बंद हैं। आरोप है कि जेल में रहते हुए आरोपी धर्मेंद्र और उनके भाई देवेश शर्मा, मुकदमे के गवाहों और सहयोगियों की हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि जमानत होने का विरोध बंद नहीं किया और मुकदमा वापस नहीं लिया तो परिवार समेत जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इन पांचों आरोपियों के अलावा एक आरोपी का भाई विपिन कुमार निवासी हरौरा और अनुकूूल चौधरी निवासी ग्वारऊ इस गिरोह के सदस्यों को फाइनेंस करता है। षडयंत्र रचने और धमकी देने में चेतन की पत्नी निधि भी शामिल है। दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि हम दोनों भाइयों की 20 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने का षडयंत्र भी रचा गया है। पुलिस ने मामले में चेतन चौधरी, राजीव कुमार व चेतन की पत्नी निधि चौधरी, विजयवीर सिंह व भूरा जाटव, ललित कौशिक, विपिन कुमार और अनुकूल चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ललित कौशिक के खिलाफ मुरादाबाद के अलग-अलग अलग थानों कई केस दर्ज दर्ज हैं और वह वर्तमान में बलरामपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के भाई हैं सभासद
बिलारी थाने में केस दर्ज कराने वाले अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा के छोटे भाई देवेश कुमार शर्मा बिलारी नगर पालिका में लगातार तीसरी बार सभासद हैं। वह तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के सदस्य भी हैं।

- बिलारी थाने में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 दो और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 62 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। अनुकूल के खिलाफ पहले से भी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-संदीप कुमार मीना, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed