{"_id":"57342bdc4f1c1ba13091a2e8","slug":"case-against-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए में पकड़े गए निर्यातक ने एएसपी पर किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में पकड़े गए निर्यातक ने एएसपी पर किया केस
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुए में पकड़े गए सचिन ने एएसपी पर किया केस
जुआ खेलते हुए पकड़े गए दीनदयाल नगर निवासी सचिन अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता के माध्यम से एएसपी डा. यशवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में अपवाद दर्ज करा दिया है। सचिन अग्रवाल ने सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए परिवाद में आरोप लगाया है कि वह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी स्वाति के साथ कार से जा रहा था। तभी दो पुलिस वालों ने उसे हाथ देकर रोका और लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने से इंकार करने पर उसे पकड़ लिया और बदसलूकी करके जबरन रकम बरामद दर्शाकर जुए के मुकदमे में बंद कर दिया।
उल्लेखनीय है कि एएसपी ने कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को दो लाख रुपये के साथ पकड़ा था। आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अदालत ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करके सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की है। परिवाद में एएसपी डा. यशवीर सिंह के साथ ही सिपाही अरशद, तेज सिंह, व एक अन्य अज्ञात सिपाही को भी आरोपी बनाया गया है।