फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   candidate of bjp will fight in panchayat election

पंचायत चुनाव: हर वार्ड में अपना प्रत्याशी घोषित करेंगी भाजपा, बृजेश पाठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
candidate of bjp will fight in panchayat election
अमरोहा। कानून मंत्री बृजेश पाठक जिला पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते दिखे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अपने मतदाता का सम्मान करें। अपना व्यवहार दूसरों के प्रति अच्छा बनाएं। भाजपा पंचायत चुनाव में हर वार्ड में अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। पंचायत चुनाव के प्रभारी जेपीएस राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोग शहरी पार्टी कह कर संबोधित करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उदय हुआ है। उन्होंने भाजपा को गांव और गरीबों की पार्टी बताया। कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक लोगों का समायोजन होगा। इसके लिए चुनाव लड़ना उनका लक्ष्य बना हुआ है। कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेकर लड़ेगी। उन्होंने कोआपरेटिव चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 20,000 कार्यकर्ताओं को क्वालिटी चुनाव से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

कानून मंत्री श्री पाठक ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व में विकास बढ़ रहा है और पार्टी पंचायत चुनाव में अच्छे कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाएगी। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए समर्पित है। चुनाव जितना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोना वैक्सीन बनाकर सभी को चौका दिया अब पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर हैं। वह लोग वैक्सीन के लिए आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी और संचालन जिला पंचायत चुनाव के संयोजक उदय गिरी गोस्वामी ने किया। इस दौरान हरिओम शर्मा, विकास अग्रवाल, अभिनव कौशिक, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, मोमराज सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार, थम्मन सिंह चौहान, गुरबचन सिंह, रूपेश कुमार, धर्मेंद्र चौहान, रामनिवास गोला, मदन वर्मा, योगेश कुमार, विजय वीर सिंह, ईश्वर चंद गुर्जर, हेमराज सैनी, उत्तम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed